Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने परिवार सहित भेंट की। इस दौरान हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए मामले में न्याय दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाए और वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून के दायरे में रहते हुए प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। वहीं पत्रकार हेम भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि उनके साथ हुए प्रकरण को लेकर सीएम को अवगत करायागया है। उन्हें न्याय के लिए पूर्ण विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *