सीएम धामी के बयान के बाद नैनीताल में ईद की नमाज को लेकर संशय
नैनीताल। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि सड़को पर सार्वजनिक स्थलों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्होंने कहा है कि जो स्थान नमाज के लिए है वहीं नमाज अता की जाए। सीएम धामी के इस बयान से नैनीताल में होने वाली ईद की नमाज को लेकर संशय के बादल गहराने लगे है।उल्लेखनीय है कि नैनीताल और आसपास के मुस्लिम समुदाय ईद की नमाज को जामा मस्जिद के सामने खेल के मैदान जिसे फ्रलैट्स कहते है वहां पढ़ने के लिए एकत्र होते है। मुस्लिम समाज के इस रवैये पर स्थानीय लोग भी आपत्ति करते रहे है। सीएम धामी के बाद जिला प्रशासन इसकी अनुमति देने से कतरा रहा है इसलिए ईद की नमाज को लेकर संशय बना हुआ है कि प्रशासन इसकी अनुमति देगा कि नहीं। इस मामले में विहिप बजरंग दल ने भी कहा है कि जब सरकार ने ये निर्देश दे दिया है खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि नमाज केवल मस्जिदों में पड़ी जाती है इसलिए वहीं पड़ी जाएगी। ऐसे में फ्रलैट्स मैदान में नमाज पढ़े जाने का कोई औचित्य नहीं है। एडीएम विवेक राय ने बताया कि इस विषय पर पुलिस प्रशासन बैठक कर निर्णय लेगा। नमाज मस्जिद परिसर में ही होनी चाहिए ऐसा माननीय मुख्यमंत्री ने कहा है और सरकार के फैसलों का, दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सार्वजनिक उद्बोधन में कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से फैसले नहीं लिए जाने चाहिए श्री धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने दी जाए मामले में कांग्रेस नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए स्पष्ट रूप से कह दिया कि सड़को पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी ,नमाज पढ़ने का स्थान जहां है यानि मस्जिद में है वहीं पढ़नी जाएगी। विहिप के संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा है कि देवभूमि की मर्यादाओं को बनाए रखा जाना चाहिए वैसे भी पर्यटन सीजन चल रहा है । इस लिए जिला प्रशासन को नमाज की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
