सहकारी समिति के चुनाव में रजनी बजाज निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित
गदरपुर। बड़ाखेड़ा क्षेत्र से सहकारी क्रय-विक्रय समिति गदरपुर के चुनाव में रजनी बजाज पत्नी धर्मपाल बजाज निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। रजनी बजाज की जीत को क्षेत्र में एकता, सहयोग एवं आपसी विश्वास का प्रतीक बताया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में समिति को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। निर्विरोध निर्वाचन के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने रजनी बजाज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।
