Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने किया ‘एआई थीम रूम’ और एआई ऑन व्हील्स का शुभारंभ

उत्तराखंड को ज्ञान भूमि से टेक भूमि बनाने का समय आ गयाः राज्यपाल
देहरादून । राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह ;से निद्ध ने गुरुवार को लोक भवन में ‘एआई थीम रूम’ का उद्घाटन किया और श्एआई ऑन व्हील्सश् वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत हुई है, जो देश की युवा शक्ति और अमृत पीढ़ी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने जोर दिया कि भारत ने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पहचान लिया है और अब युवा वर्ग उसे दिशा देने का कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने प्रौद्योगिकी संप्रभुता को भारत के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से आ“वान किया कि वे तकनीक के केवल उपभोक्ता न बनें बल्कि नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से इसके निर्माता बनकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोक भवन में स्थापित एआई थीम रूम नवाचार और जनभागीदारी का केंद्र बनेगा जहां से निकलने वाले स्टार्टअप्स उत्तराखंड को नई तकनीकी दिशा प्रदान करेंगे। एआई ऑन व्हील्स पहल की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह मोबाइल केंद्र प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुंचाएगा। कार्यक्रम के दौरान रोबोट का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया जिसने बच्चों को स्मृति चिर् िंभेंट किए। राज्यपाल ने इस तकनीकी क्रांति के लिए टेक्नो हब इंजीनियरिंग के सिद्धार्थ माधव और उनकी टीम को बधाई दी। लोक भवन में स्थापित श्एआई थीम रूमश् एक अत्याधुनिक केंद्र है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और एडवांस कंप्यूटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान करेगा। वहीं ‘एआई ऑन व्हील्स’ एक मोबाइल प्रयोगशाला है जो दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देगी। इसके साथ ही राज्यपाल के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन कल्कि’ पहल के माध्यम से सभी 13 जनपदों के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार के लिए प्रेरित किया गया है, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में 108 अभिनव एप्लीकेशन के निर्माण में सहयोग दिया है। इस अवसर पर भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान के निदेशक डॉ. आर पी सिंह, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, आईटीडीए निदेशक आलोक कुमार पाण्डे, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *