Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ काले झंडे के साथ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर 80 फीट लंबा काला झंडा उठाकर जोरदार प्रदर्शन किया व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में फ्युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करोय् तथा फ्पेपर लीक कराने वालों को सजा दोय् जैसे नारे गूंजते रहे।इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा कलंक है। लाखों विद्यार्थी दिन-रात 15 से 20 घंटे तक कठिन मेहनत करके डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, जबकि उनके माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेकर, अपनी जमा पूंजी खर्च करके और तमाम आर्थिक कठिनाइयों का सामना करके उन्हें कोचिंग व पढ़ाई करवाते हैं। लेकिन जब परीक्षा का पेपर ही लीक हो जाता है तो लाखों मेहनती बच्चों के सपने एक झटके में टूट जाते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार हो रहे पेपर लीक यह दर्शाते हैं कि देश की परीक्षा प्रणाली भ्रष्टाचार और लापरवाही की गिरफ्त में है। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य और उनके माता-पिता के संघर्ष का सवाल है। प्रदर्शन कारियों ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहनखेड़ा, पार्षद सौरव राज बेहड़, पार्षद परवेज कुरैशी, मोनिका ढाली, परिमल राय, राजेंद्र मिश्रा, बाबू खान, पार्षद सौरभ शर्मा, विक्की विर्क, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद जितेश शर्मा, तरुण नेगी, सेवाराम दिवाकर, कुंवर पाल कोली, निशांत शाही, राकेश कोली, रणजीत तिवारी, सतनाम सिंह, सोहेल खान, विजय पुजारा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, जगदीश कर्मकार, अनंत बिश्नोई, फैजल खान, सोनू चौहान, हरीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पार्षद शुभम दास, चेतन भट्टð, पार्षद अशफाक अली, पार्षद गौरव गिरी, मोहन कुमार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *