Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने किया देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। एसआईआर के तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा तीन केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन-दीव शामिल है। चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। आयोग ने बताया कि एसआईआर का तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसमें कवर हो जाएगा। आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *