Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को आवंटित की 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

देहरादून । उत्तराखंड में बढ़ती बिजली की मांग और उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के पक्ष में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष अनुरोध पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने उत्तराखंड को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। विद्युत मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अतिरिक्त बिजली पश्चिमी क्षेत्र के अनआवंटित बिजली पूल से उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली का यह नया आवंटन 1 मई 2026 से प्रभावी होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी। विशेष रूप से आगामी दो महीनों की पीक डिमांड के दौरान आम उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार इस फैसले से राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *