Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

महतोष,रूद्रपुर,लालपुर में मार्ग दुर्घटना मे छह ने गंवाई जान,बरा में लटका मिला फौजी का शव
किच्छा/रूद्रपुर । सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरा कोली वन रेंज में पूर्व फौजी का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्ट यह आत्म हत्या मामला बताया जा रहा है। बऱा चौकी पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली थी कि जंगल में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ है तथा उसके पास एक गाड़ी भी खड़ी है। किंतु सिरसा पुलिस के क्षेत्र से बाहर का होने के कारण इसको बऱा चौकी पुलिस को सूचना दी गई जिस पर बऱा चौकी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया गया तथा पेड़ पर लटके व्यक्ति के शव को नीचे उतर गया जिसकी पहचान की गई। मृतक की पहचान महेश पुत्र गोपाल राम निवासी सिसोना सितारगंज निवासी के रूप में हुई जोकि पूर्व कुमाऊं रेजीमेंट का पूर्व सैनिक था। उसके दो पुत्र हैं। मृतक मूल रूप से धारचूला जिला पिथौरागढ़ कॉल निवासी है जो यहां सिसोना सितारगंज में आकर बस गए थे तथा आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद अपने परिवार के साथ सिसोना में रह रहे थे। महेश कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने का अभी कारण अज्ञात है। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं रूद्रपुर व नगर व आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गईं। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाये। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया गदरपुर निवासी 29 वर्षीय किशन विश्वास पुत्र निर्मल विश्वास ने पत्नी से हुए विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ग्राम रामेश्वरपुर निवासी 32 वर्षीय संजय बैरागी पुत्र सुशील बैरागी जो ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।गुरूवार को वह बाईक से किच्छा एक्सरे करवाने गया था। शाम को लौटते समय मार्ग में उसे निजी बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ग्राम मकरंदपुर गदरपुर निवासी 45 वर्षीय शंकर मंडल पुत्र हरेन मंडल चाय की ठेली लगाते थे। गुरूवार की सायं जब वह दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे तो महतोष मोड़ के पास पीछे से तेज गति से आती कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शंकर को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इधर अमृतनगर निवासी 27 वर्षीय सूरज हीरा पुत्र सुभाष, शक्तिफार्म निवासी 45 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा पुत्र गोपाल ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरिस पुत्र बाबू शाह, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिरौंली, किच्छा की भी अज्ञात कारणों के चलते मृत्यु हो गयी। पुलिस नें पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आरिस का कुछ समय पूर्व ही निकाह हुआ था।समाजसेवी सुशील गाबा नें कहा कि महतोष क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनायें बढ़ रही है। रोजाना लोगो के गंभीर घायल होनें के साथ ही अक्सर वहां मौतों का एक सिलसिला सा चल रहा है। एनएचएआई को केवल टोल वसूलने से ही मतलब रह गया है। इन दुर्घटनाओ पर लगाम लगनी चाहिये। साथ ही सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार से मुआवजा मिलना चाहिये । इस दौरान जगदीश तनेजा, हैप्पी रंधावा, मन्नू चौधरी, बलराज ढाली, गौरव, मोनू निषाद, सचिन मुंजाल, नीतिश, मौ. नाहिद, दिलशाद अली, पंकज मंडल, विष्णु मंडल, सुखरंजन मंडल, मिथुन, शाहिद, हनीफ, ईकरार, महफूज आलम, मुनब्बर अली, तजाकत, सुशान्त, कार्तिक मंडल, रंजन समद्दार, डालचंद, दीपक, राकेश, माला गाईन, सुब्रत, जयन्ति, प्रदीप, काशीनाथ मंडल, रंजन, बंकिम मंडल, रजत, कमल ढाली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *