कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ नवरात्रि महोत्सव का समापन
रुद्रपुर । श्री रामनवमी के पावन पर्व और चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री नीलकंठ धाम के तत्वावधान में आयोजित माता की चौकियों का भव्य समापन हवन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडित संतोष मिश्रा के नेतृत्व और नीलकंठ धाम के महंत व नगर निगम महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित भव्य हवन यज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हवन की पूर्णाहुति के उपरांत परंपरा के अनुसार कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें नन्ही कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। दोपहर पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर महंत एवं महापौर विकास शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संचार करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चांद किशन शर्मा, चन्द्रकांता शर्मा, अनिल चौहान, रामपाल सिंह, राकेश शर्मा, प्रमोद मित्तल, मनीष मित्तल, राकेश सिंह, देव मेनन, चिराग कालड़ा, विवेक दीप सिंह, पारस चुघ, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, हिमांशु शुक्ला, हरवीर राठी, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रसेन गंगवार, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, रोशन अरोरा,अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, रीना सुखीजा, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, संगीता बठला, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, सिमरन कालरा, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा और आशा मुंजाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

