Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई बड़ी बरामदगी
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे ष्ड्रग्स फ्ी देवभूमि मिशनष् में नैनीताल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 60 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ- मंजुनाथ टीसी ने बताया कि जिलेभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्रधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने बेलबाबा क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 60-90 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका (40 वर्ष), निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके पुराने आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है। इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *