Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

28 पेटियां बरामद….डेढ़ लाख की शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

काशीपुर। कोतवाल चंचल शर्मा की अगुवाई में एक बार फिर पुलिस टीम ने लाऽों की अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। पता चला है कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी इसी दौरान बाजपुर रोड पर एक कार पुलिस कर्मियों को देऽकर फर्राटा भरने लगी। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें रॉयल सीक्रेट मारका व्हिस्की की कुल 28 पेटियां बरामद हुई। कार्यवाही के दौरान कार सवार दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रजपुरा नंबर 2 गदरपुर निवासी अशोक पुत्र कालूराम तथा दूसरे ने आवास विकास गदरपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र दर्शन लाल बताया। तस्करों से बरामद शराब की कीमत डेढ़ लाऽ से अधिक आंकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों शराब तस्कर पिछले काफी समय से गैर कानूनी कार्य में लिप्त हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों तस्कर शराब की बड़ी ऽेप यानी ढाई सौ पेटी शराब महफूज स्थान पर पहुंचाने की जुगत में थे लेकिन इससे पूर्व वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर यदि किसी भी तत्व में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके साथ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *