Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर

Indian security force personnel stand at the site of a gunbattle between Indian police and militants on Monday in which seven Hindu pilgrims were killed, in Boateng village in south Kashmir's Anantnag district July 11, 2017. REUTERS/Danish Ismail

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर हो गए। उनमें से एक आतंकी, पहले सेना में था जो बाद में आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। पुलिस के प्रवत्तफ़ा ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा के सफानगरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तड़के घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चल रहा था तब छिपे हुए आतंकियों ने बल पर गोलीबारी की। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद इदरिस सुल्तान उर्फ छोटा अबरार और आमिर हुसैन राथर उर्फ अबु सोबान के रूप में की गई। सुल्तान सफानगरी शोपियां का रहने वाला था जबकि सोबान अवनीरा शोपियां का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों और इलाके में नागरिकों पर कई अत्याचारों की घटनाओं में उनका हाथ था।’’ प्रवत्तफ़ा ने बताया कि सुल्तान सेना से भाग गया था और इस साल अप्रैल में आतंकी संगठन में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान इर्दगिर्द कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मुठभेड़ स्थल से गोला-बारूद बरामद किए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुठभेड़ स्थल की जब तक पूरी तरह सफाई नहीं कर दी जाए, तब तक वे वहां नहीं जाएं। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 20 अक्टूबर की रात से आतंकियों से जारी मुठभेड़ में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने यहां एक घर में छिपे 3 आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रें के अनुसार मारे गए तीनों आतंकियों में से दो आतंकी पाकिस्तान के थे। इस गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हो गई। इस व्यत्तिफ़ का नाम उबैद लावे बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *