Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं

कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों और आमजन से मुलाकात
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्य मंत्री ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रें से जुड़ी जनसमस्याएं रखी गईं, जिन पर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ- उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषौर सैनी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *