February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपहरण और हमले के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर(उद संवाददाता)। अपहरण कर जानलेवा हमला करने और धमकी देने के एक मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को आईटीआई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार समेत लाठी डंडे व हॉकी बरामद किया है। ग्राम बसई इस्लामनगर थाना कुंडा निवासी अनीस अहमद उर्फ पप्पू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 अक्टूबर को उसका बेटा लईक सुबह लगभग 8ः30 बजे अरशद उर्फ भूरी उर्फ पुष्पा को मोटरसाइकिल पर बिठाकर मजदूरी करने आलू फार्म की ओर जा रहा था इस दौरान सरवरखेड़ा फ्लाईओवर के पास कार सवार जाकिर व उसके साथी रिहान नौशाद ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आप है की घटना अंजाम देने के बाद हॉकी से मार कर उसके नाक की हîóी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बेहोशी की हालत में कार में अगवा कर आम के बगीचे में ले जाकर हमलावरों ने उसे अधमरा कर दिया। हमलावरों ने घायल की बाइक को बांसखेड़ा हाईवे के पास फेंक दिया ताकि यह घटना प्रथम दृष्टड्ढा हादसा दिखाई दे। षडड्ढंत्र के तहत घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने घायल के घर फोन करके बताया कि लइक का एक्सीडेंट हो गया है। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने मरणासन्न हालत में मौके पर पड़े घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर घायल युवक ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व जाकिर नामक आरोपी के भाभी को लड़ाई झगड़े के दौरान थप्पड़ मारे थे इसी का बदला लेने के लिए उपरोक्त लोगों द्वाराउसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार लाठी व हॉकी बरामद कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *