20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना शुभ होगा
देहरादून(उद संवाददाता)। इस वर्ष दीपावली पर्व को मनाये जाने को देकर चल रहे असंजमस को पूरी तरह से समाप्त करते हुए सप्त ऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर और प्रदेश के जागेश्वर धाम के पुरोहित श्री श्री 1008 कैलाशानन्द जी महाराज ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस वर्ष शुभ दीपावली का पर्व कल 20 अक्टूबर को ही मनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि पंचांग और परम्परागत ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना शुभ है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व मनाने को लेकर सनातनी बंधुओं में संशय की स्थिति बनी हुई है। तिथि को लेकर लोगों में अलग अलग राय बनी हुई है। कई लोग 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाना शुभ बता रहे हैं तो कई लोग 21 अक्टूबर को। इस संशय को दूर करते हुए श्री श्री कैलाशान्न्द जी महाराज ने दूर करते हुए कहा कि 20 अक्टूबर की पूरी रात्रि अमावस्या पड़ रही है जबकि 21 अक्टूकर की पूरी रात्रि अमावस्या नहीं है। जिसे देखते हुए 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाना शुभ होगा। उनका कहना था कि इस सन्दर्भ में बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल व प्रदेश के अन्य कई वरिष्ठ ज्योतिषाचार्यों से भी वार्ता कर 20 अक्टूबर को ही दीपावली पर्व मनाना शुभ माना गया। रूद्रपुर की श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष एडवोकेट महेश बब्बर ने बताया कि यहां के पुरोहितों द्वारा 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। श्री बब्बर ने बताया कि हाल ही में जिले के प्रतिष्ठित ब्राम्हणों पुरोहितों द्वारा आपस में तर्क संगत विचार विमर्श के बाद 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। लिहाजा जिले में भी बीस अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जायेगी।
