February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कप्तान ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बांटी मिठाई

रुद्रपुर। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर जब अधिकतर लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहे होते हैं, वहीं पुलिसकर्मी जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर तैनात रहते हैं। ऐसे में जनपद के एस एसपी मणिकांत मिश्रा ने एक सराहनीय पहल करते हुए ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार की फुशियाँ साझा कीं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा स्वयं मिठाई लेकर ड्यूटी स्थलों पर पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद पुलिसकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने अपने अधिकारी को अचानक सामने पाकर हैरानी और फुशी के मिश्रित भाव जताए। मिठाई बांटते हुए एसएसपी ने जवानों की सराहना की और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनकी हौसला अफजाई की। एसएसपी ने बताया कि दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दृष्टिगत जनपद में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कोई भी अव्यवस्था उत्पन्न न हो और आमजन सुरक्षित महसूस करें। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रें में पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रफी गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा हमारे जवान त्योहार के दिन भी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा में तैनात रहते हैं। उन्हें सम्मान और आत्मीयता का अहसास कराना हमारी जिम्मेदारी है। यह छोटी सी पहल उनके त्याग और समर्पण को सलाम करने का एक तरीका है। एसएसपी ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत बातचीत कर त्योहार के माहौल और ड्यूटी संबंधी अनुभवों को जाना। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है और हर परिस्थिति में उनका मनोबल ऊँचा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *