Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवाओं के आंदोलन के बीच सीएम धामी ने दी कड़ी चेतावनी : नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी सरकार

देहरादून। यूकेएसएसएससी कथित पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर परेड मैदान में पिछले तीन दिन से जारी युवाओं के आंदोलन के बीच अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। सीएम ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार नकल जिहादियों को मिट्टी में मिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने देश का सबसे नकल-विरोधी कानून लागू किया है। सीएम ने बताया कि पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सीएम ने कहा किसी भी कीमत पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जीरो टॉलरेंस नीति के साथ सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। सीएम ने कहा हाल ही में एक दोषी को पकड़ा भी गया है, जल्द जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी और युवाओं के हित में जो भी निर्णय महत्वपूर्ण होंगे उसे पूरा किया जाएगा। बेरोजगार संघ की ओर से युवा पेपर लीक मामले पर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं इस मामले पर सीएम धामी ने भी अब नकल माफियाओं पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि युवाओं के हितों के साथ सरकार खड़ी है और दोषियों के खिलाफ जल्द एक्शन लिया जायेगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को भड़काने के लिए कुछ लोग साजिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *