Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना महंगा पड़ा, दो गिरफ्तार

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। सोशल मीडिया पर तमंचे में कारतूस लोड करने की वीडियो वायरल हो रही थी। इस मामले में पुलिस ने चिन्हित कर आरोपी को मय तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ एक युवक को भी चाकू समेत पकड़ा है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रही। उस वीडियो में युवक तमंचे में कारतूस लोड कर रहा। वायरल वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेकर चिन्तित की कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली टीम के साथ गश्त कर रहे। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक एफएसएल जाने वाले रोड पर घूम रहे हैं। वह वहीं युवक है,जिसकी तमंचे में कारतूस लोड कर रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खड़े युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में अपना नाम जयदेव बाल्मिकी पुत्र नन्हे निवासी बाल्मिकी मंदिर के पास वार्ड 19 खेडा रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास तमंचा 12 बोर और कारतूस बरामद हुआ। जबकि दूसरे ने अपना नाम राजा बाल्मिकी पुत्र बाबू लाल निवासी बाल्मिकी मंदिर के पास वार्ड 19 खेडा रुद्रपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से चाकू बरामद किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमंचा में कारतूस लोड कर रहा। आरोपी को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही थी। रविवार रात को पुलिस ने जयदेव के साथ उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में चौकी प्रभारी के अलावा पूरन राम, यशपाल मेहता, महेश राम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *