Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार,बसों का संचालन ठप्प

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कुमाऊं भर के रोडवेज कर्मी आज से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर चले गए। जिसको लेकर कुमाऊं रोडवेज की तमाम बसों का संचालन भी ठप्प हो गया। जिसके चलते तमाम यात्राी इधर-उधर भटकते हुए नजर आए। इस हड़ताल से रुद्रपुर रोडवेज को भी लाखों रुपए के राजस्व की हानि होने का अनुमान है। रुद्रपुर में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज प्रातः से ही रोडवेज कर्मियों ने वेतन न मिलने को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हड़ताल शुरू कर दी और डिपो परिसर में धरना दिया। रोड़वेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री मनिंदर सिंह का कहना था कि 29 अगस्त को मंडलीय प्रबंधक काठगोदाम को नोटिस देकर वेतन की मांग की थी। लेकिन अब तक उनका वेतन नहीं मिल पाया। जिस पर आज उन्होंने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से रोडवेज कर्मियों को वेतन नहीं मिला है जिससे चालक परिचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मियों के धरना प्रदर्शन के चलते बसें संचालित नहीं हुई जिसके चलते यात्रियों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो 10 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जिसमें देहरादून और टनकपुर रोडवेज कर्मी भी शामिल होंगे। रुद्रपुर रोडवेज की बस सेवा चलने के कारण लगभग 10 से 15 लाख रूपए राजस्व की हानि का अनुमान है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मनिन्दर सिंह, बलदेव सिंह, गुरमेल सिंह, धर्मपाल कम्बोज, मनदीप सिंह, विनोद कुमार, मोहित कुमार, मनमोहन सिंह, मनोहर सिंह, अमलेश कुमार, ज्ञानचन्द अवस्थी, रामनारायण, महेश प्रसाद, जगजीत सिंह, कौशल यादव, संतोष सैनी, संतोष गिल, पवन गुप्ता, जयपाल सिंह, राकेश कुमार, मनोज यादव, शशि भूषण, योगेन्द्र सिंह, हरदेव सिंह, सुनील भटनागर, हरप्रीत सिंह, गुरचरन सिंह, विजय पाल, पंकज सिंह, कृष्ण गोपाल, मो-आरिफ, राजकुमार, विमल कुमार, संदीप कुमार, राजवीर सिंह, प्रेम कुमार, सुरेन्द्र सिंह, नरदेव सिंह, देवकीनन्दन व देवकी देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *