Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के लिए चार दावेदारों के नामों पर हुई रायशुमारी: संजय जुनेजा के नाम पर लग सकती है मुहर

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षकों दिल्ली से आये डा. नरेश कुमार, पूर्व संासद प्रदीप टम्टा, हरेन्द्र बोरा व संजय कुरौला द्वारा आज एक होटल में कांग्र्रेस महानगर अध्यक्ष पद के लिए की गई रायशुमारी के दौरान पद के चार प्रमुख दावेदारों सीपी शर्मा, योगेश चौहान, संजय जुनेजा व अनिल शर्मा के नामों पर चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायशुमारी के दौरान उपस्थित कांग्रेस पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तार से रायशुमारी की गई। जिसमें अधिकांश कार्यकर्ताओं द्वारा चारों दावेदारों के नाम पर्यवेक्षकांे के समक्ष महानगर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत किया गया। पर्यवेक्षकों का कहना था कि वह सभी चारों दावेदारों नामों सहित रायशुमारी की रिपोर्ट हाईकमान को सौपेगें। जिसके पश्चात अन्तिम निर्णय हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के सभी जिला संगठनों और महानगर अध्यक्षों के पदों के लिए पर्यवेक्षकों को रायशुमारी के लिए भेजा जा रहा है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद पदाधिकारियों का ऐलान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *