Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एमडीडीए का बुलडोजर चला, 95 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

मुख्यमंत्रा धामी के निर्देश पर एमडीडीए उपाध्यक्ष तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्यवाही
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ;एमडीडीएद्ध ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। एमडीडीए की टीम ने डोईवाला, रानीपोखरी और माजरी ग्रांट समेत कई क्षेत्रों में लगभग 95 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान मुख्यमंत्रा पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए भूखंडों का लेआउट पास कराना अनिवार्य है। मुख्यमंत्रा धामी ने भी राजधानी दून में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना लेआउट पास कराए प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण लगातार कार्रवाई करेगा। शनिवार को हुई कार्रवाई में हरिद्वार रोड पर साईं मंदिर के पास गौतम जौहर और संदीप पाल द्वारा की गई 40 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा बक्सरवाला और भानियावाला क्षेत्रा में कुलदीप राणा और विपिन जायसवाल की 25 बीघा प्लाटिंग पर बुलडोजर चला। डोईवाला में संजय सुंदरियाल की 18 बीघा अवैध प्लाटिंग को गिराया गया, जबकि रानीपोखरी के ग्राम डांडीपुर में टीकाराम पुरवाल की 12 बीघा जमीन पर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, माजरी ग्रांट स्थित हरिद्वार रोड पर बिंदु पुरवाल के अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर एमडीडीए उपाध्यक्ष ने भूखंड खरीदने वाले नागरिकों को भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि बिना लेआउट पास कराए भूखंड खरीदने पर नक्शा पास कराने में परेशानी आती है और बुनियादी सुविधाओं की कमी का खतरा बना रहता है। प्रॉपर्टी डीलर अपने मुनाफे के लिए अक्सर नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे खरीदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई कि भूखंड खरीदने से पहले एमडीडीए से जांच-पड़ताल अवश्य करें। इस अभियान में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *