किच्छा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर हुई रायशुमारी
किच्छा। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर किच्छा की नवीन मंडी में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी की गई। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने त्योहार के समय रायशुमारी किए जाने पर आपत्ति जताई। इस पर विधायक प्रतिनिधि ने जिला अध्यक्ष द्वारा जारी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर स्थिति स्पष्ट की, जिसके बाद मामला शांत हो गया। पर्यवेक्षक ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो वफादार, ईमानदार और कर्मठ हो। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे बूथ स्तर तक मजबूती से खड़े हों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। रायशुमारी के दौरान कई नामों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से गणेश उपाध्याय, परिमल राय, विनोद कोरंगा और हिमांशु गाबा शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं के पक्ष में अपने विचार रखे। बैठक में विधायक तिलक राज बेहड़ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुîóू तिवारी, मिसवाह कुरैशी, ओमप्रकाश दुआ, राजेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


