Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर में 47.24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो सौदागर दबोचे

बागेश्वर।जिले को अवैध स्मैक के नशे की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए पुलिस का लगातार अभियान जारी है। युवाओ को अब स्थानीय अवैध नशे के सौदागरों के अलावा अब बाहरी राज्य के अवैध नशे के सौदागर भी यहां स्मैक तश्करी करने की कोशिश करने लगे हैं।पर एसओजी टीम द्वारा ऐसे कुछ अवैध स्मैक का कारोबार कर युवाओं का भविष्य खराब करने वाले संदिग्ध लोगों की गोपनीय जानकारी मिली।प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के लिए सभी जिलों में चल रहे अभियान में बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके,के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चौकिंग अभियान के तहत एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर सलाउद्दीन और उनकी टीम द्वारा जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी अमसरकोट मार्ग में द्वारिकाछीना के पास सघन चेकिंग अभियान में दो युवक संदिग्ध नजर आए।जिसके बाद एसओजी पुलिस टीम ने दोनों युवकों की गहनता से पूछताछ कर उनकी जांच की। पर वे दोनों युवक बड़ी चालाकी से पुलिस टीम को जांच के दौरान बचने के लिए कोशिश करने लगे और अपनी तेजतर्रार अंदाज में पुलिस टीम से बचने की कोशिश करने लगे तभी एसओजी टीम को उन पर अधिक शक हो गया।जिसके बाद गहनता से चेकिंग के दौरान टीम की तत्परता से दोनों युवकों से अवैध स्मैक की खेप बरामद कर ली गई। मामले का खुलासा करते हुए एसपी चन्द्रशेखर घोड़के ने बताया कि जिले में अवैध स्मैक का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसओजी टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध स्मैक की खेप पकड़ी है।उन्होंने एसओजी टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनकी सफलता पर एसओजी टीम को बधाई दी।और अनवरत अवैध नशे के सौदागरों पर कानूनी कार्रवाई करने हेतु अभी और अवैध तश्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने हेतु अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही एसओजी टीम को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र द्वारा पांच हजार रुपये का नकद पुरुष्कार देने की घोषणा की। बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त पंजाब राज्य के है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों सावनप्रीत सिंह पुत्र कलदीप सिहं निवासी नसेरा पनुवा थाना तरनतारन 19 वर्ष, जिला तरनतारन पंजाब के कब्जे से 24.29 ग्राम, व हरगुरजीत सिंह पुत्र बुटा सिंह निवासी म.न.02 जसवंत संह मोहल्ला नुरदी अ्यस्त्रा तरनतारन पंजाब उम्र 18 के कब्जे से 22.95 ग्राम कुल 47.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।दोनों अभियुक्तों एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। दोनो अभियुक्त के विरु( धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।वही इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जा रही है।बताया कि वर्ष अब तक पुलिस द्वारा विगत वर्ष की तुलना में चार गुना से भी अधिक अवैध स्मैक; हेरोईनद्ध बरामद कर नशा तस्करो के विरु( कड़ी कार्यवाही की गई हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान, हेड कांस्टेबल.राजभानु ,संतोष सिंह,रमेश सिंह भुवन बोरा,चालक राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *