February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग मामले में थानाध्यक्ष बेतालघाट को किया निलंबित

नैनीताल(उद संवाददाता)। बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना को गंभीर मानते हुए थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस क्षेत्रधिकारी भवाली प्रमोद शाह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।चुनाव के दौरान बेतालघाट में हुई फायरिंग से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। आयोग ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिराई है।बताया जा रहा है कि शासन स्तर से मामले की संपूर्ण जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *