Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा सत्र: सुबोध उनियाल को सौंपी संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी

देहरादून।विधानसभा सत्र से पहले सरकार का बड़ा फैसला, सुबोध उनियाल को सौंपी संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में बुधवार देर शाम आदेश भी जारी हो गए हैं।बता दें 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में मानसून सत्र होना है। सत्र से पहले सरकार ने संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी है। बताते चलें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से संसदीय कार्य मंत्री का पद खाली चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *