Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, आरोपी निखिल जोशी गिरफ्तार : सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए

हल्द्वानी। मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन और पुलिस टीम के अथक प्रयास से आरोपी निखिल जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के सफल अनावरण पर आईजी कुमाऊँ ने 5,000 रुपये और एसएसपी नैनीताल ने 2,500 रुपये का पुरस्कार पुलिस टीम को देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2025 को पश्चिमी खेड़ा, गौलापार निवासी खूबकरन मौर्य ने अपने 10 वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट काठगोदाम थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और 5 अगस्त को बालक का शव अभियुक्त मोहन चंद्र जोशी के बाड़े में एक प्लास्टिक के कट्टठ्ठे में दबा हुआ मिला। शव का सिर और दाहिना हाथ धड़ से कटा हुआ था और गायब था। एसएसपी नैनीताल ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए तीन सर्च टीम गठित कीं। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, डॉग स्क्वाड, ड्रोन कैमरा और एफएसएल की मदद ली। चूंकि आरोपी पुलिस को तांत्रिक क्रियाओं का हवाला देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, इसलिए मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की विशेषज्ञ मदद ली गई। 9 अगस्त को संदिग्ध निखिल जोशी से गहन पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने बच्चे की हत्या की और सिर व दाहिना हाथ अपने गोठ में कबाड़ के नीचे दबा दिए। उसकी निशानदेही पर चप्पल, सिर और हाथ बरामद किए गए। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे को घिनौनी मंशा से अपने साथ लाया था। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। समय की कमी के चलते शव को घर में ही दफना दिया। आरोपी निखिल जोशी ;38द्ध, पुत्र मोहन चंद्र जोशी, निवासी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले के खुलासे में लगी टीम को आईजी कुमाऊँ और एसएसपी नैनीताल ने कुल 7,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। ऑपरेशन में तीनों सर्च टीमों, सर्विलांस टीम, फॉरेंसिक टीम हल्द्वानी-रुद्रपुर, डॉग स्क्वाड और मीडिया सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के नेतृत्व वाली टीम में राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, पंकज जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम,उ0नि0 अरुण सिंह राणा, थाना काठगोदाम,हे0कानि0 प्रताप गड़िया, थाना काठगोदाम,कानि0 कमल बिष्ट, थाना लालकुँआ,कानि0 अनिल कुमार, थाना काठगोदाम,अनिल गिरी, थाना हल्द्वानी, चन्द्रशेखर मल्होत्रा, थाना लालकुँआ इसके अलावा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के नेतृत्व वाली टीम में दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक लालकुँआ,सुशील कुमार, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा,उ0नि0 मनोज यादव, थाना बनभूलपुरा,उ0नि0 मनोज कुमार, थाना हल्द्वानी,कानि0 अशोक रावत, थाना काठगोदाम,कानि0 नवीन राणा,, प्रदीप सिंह, शिवम कुमार, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के नेतृत्व वाली टीम में ,विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल,दिनेश जोशी, थानाध्यक्ष मुखानी,उ0नि0 भुवन सिंह राणा, थाना हल्द्वानी,हे0कानि0 रामानन्द सागर, थाना बनभूलपुरा,कानि0 कारज सिंह, ,महबूब अली, ,ललित आगरी, ,भानू प्रताप, सर्विलांस टीम में प्रभारी एसओजी संजीत राठौड़,उ0नि0 भूपेंद्र मेहता,उ0नि0 फिरोज आलम, हे0का0 इसरार ,सन्तोष बिष्ट,अरुण राठौर,भूपेन्द्र जेष्ठा,अरविंद बिष्ट,दिनेश नगरकोटी,धीरेंद्र अधिकारी, भानु प्रताप, फॉरेंसिक टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी प्रसाद जोशी,कांस्टेबल निर्मल बिष्ट ,राजेंद्र दोसाद, एफएसएल टीम में वैज्ञानिक अधिकारी कुमारी सोनी ,फोटोग्राफर दीपक चौहान ,लैब असिस्टेंट सीमा ,कांस्टेबल बंशीधर जोशी ,कांस्टेबल मनीष मेहरा,डॉग स्क्वाड टीम में डॉग टाईगर के साथ डॉग हैंडलर दान सिंह,गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *