Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ढेला और ढिकुली क्षेत्र के रिसॉर्ट परिसरों में बनी अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त किया

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
रामनगर(उद संवाददाता)। रामनगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अवैध रूप से बनी तीन मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ढेला और ढिकुली क्षेत्र के रिसॉर्ट परिसरों में अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक ढांचों के खिलाफ की गई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने ढेला क्षेत्र के अशोका टाइगर ट्रेल और कॉर्बेट व्यू रिसॉर्ट, तथा ढिकुली के ला पर्ल रिसॉर्ट में बनी तीन अवैध मजारों को शनिवार सुबह बुलडोजर से ध्वस्त किया। ये सभी मजारें बिना किसी वैध अनुमति के निजी रिसॉर्ट परिसरों के भीतर बनाई गई थीं। कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, राजस्व विभाग, वन विभाग, और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर तैनात रही। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया ढेला और ढिकुली क्षेत्र में बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया है। ये सभी धार्मिक ढांचे अनधिकृत कब्जे के तहत बनाए गए थे। प्रशासन ने कानून के तहत कार्रवाई की है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रें के अनुसार, कार्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र और उसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रें में बने अन्य अवैध धार्मिक ढांचों की सूची तैयार की जा रही है। विशेष रूप से वन क्षेत्र, नदी किनारे, और रिसॉर्ट परिसरों में बने ढांचों की जांच चल रही है। जल्द ही ऐसे अन्य स्थलों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *