Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हेली सेवाओं की सुरक्षा के लिए सहस्त्रधारा और सिरसी में एटीसी स्थापित करने के निर्देश

देहरादून। चारधाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवाओं की सुरक्षा एवं समयबद्धता को और सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने केदार वैली में हेली सेवाओं से जुड़ी तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में युकाडा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों को सहस्त्रधारा और सिरसी में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ;एटीसीद्ध की शीघ्र स्थापना के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन दोनों स्थलों पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल की स्थापना सितंबर के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाए, ताकि मानसून उपरांत संभावित तीव्र यात्री आवागमन को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि एटीसी स्थापना से संबंधित सभी आवश्यकताओं को राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। हेली सेवाओं की बेहतर निगरानी और संचालन के लिए मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि युकाडा प्रत्येक हेलीपैड पर एक हेलीपैड-इन-चार्ज की नियुक्ति सुनिश्चित करे, जिसकी जिम्मेदारी हेली शटल सेवाओं की समयबद्धता बनाए रखने की होगी। इसके साथ ही हर हेलीपैड पर प्रशिक्षित मानव संसाधन की तैनाती और संचालन संबंधी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि हर हेली उड़ान के लिए निर्धारित समय और उड़ान संख्या को बोर्डिंग पास पर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, ताकि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि युकाडा, जो प्रदेश में हेली सेवाओं की नियामक संस्था है, यह सुनिश्चित करे कि सभी हेली कंपनियां निर्धारित नियमों का पूरी तरह से पालन करें। साथ ही, मौसम की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मौसम विभाग की मदद से मौसम अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इन अधिकारियों के उपकरणों एवं वेतन का व्यय भार युकाडा द्वारा वहन किया जाएगा। हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा को तकनीकी मजबूती देने के उद्देश्य से चिन्हित स्थलों पर ऑटोमेटेड वेदर ऑब्जर्वेशन सिस्टम और सीलियोमीटर शीघ्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। युकाडा को अपने स्तर से भी इन उपकरणों को प्राथमिकता से लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। बैठक में सचिव श्री शैलेश बगौली और श्री सचिन कुर्वे सहित भारत सरकार के नागरिक उ्यस्त्रयन मंत्रालय के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्Úेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। हेली सेवाओं को अधिक सुरक्षित, सुगठित और यात्री हितैषी बनाने की दिशा में यह बैठक सरकार की प्रतिबद्धता का एक ठोस संकेत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *