Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और ट्रक की भिड़ंत में महिला सहित पांच घायल

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। गौलापार तीनपानी बाईपास पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जाता है कि आज प्रातः तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन एक टिपर संख्या यूके 04 सी सी 1857 और कार संख्या यूपी 32एमएम 0530 एक साथ कट से मुड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोग चीख पुकार करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कर से निकालकर तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे, अनक दुबे पुत्र प्रभा शंकर, निवासी लखनऊ के रूप में हुई। ट्रक और कार दोनों ही वाहन तीनपानी की दिशा से आ रहे थे। ट्रक जब ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने लगा, उसी समय उसके पीछे चल रही कार भी मुड़ी और तेज गति में होने के कारण ट्रक से भिड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *