August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से बाईक सवार व्यवसायी की जान गयी

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। ग्राम हल्दूचौड़ में तेज गति से जाती कार की टक्कर से बाईक सवार व्यवसाई की मौत हो गई। उसे तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र में बिजली की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय दीपक जोशी रविवार की देर शाम लगभग 10 बजे हल्दुचौड़ बाजार से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे, तभी हल्द्वानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई के सामने स्थित बेतरतीब कट के ठीक सामने मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दीपक जोशी बाईक से गिरकर लहूलुहान हो गया। आस पास खड़े लोगों ने उसे तुरंत ही एंबुलेंस द्वारा हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक हल्दुचौड़ में बिजली की दुकान चलाते थे, वह अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र समेत भरपपूर परिवार छोड़ गए हैं, दीपक की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं ग्राम में शोक की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *