मौसम बरपा रहा कहर : विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की मौत
टिहरी। उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम वभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है । टिहरी में तेज हवाओं के चलते एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हादसा शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। घनसाली में स्थित पिलखी नैल में दो बच्चों स्कूल से लौट रहे थे. इस दौरान बारिश और तेज हवाएं चलने लगी. जिसके चलते रस्ते पर पड़ने वाला विशालकाय चीड़ का पेड़ जमीन पर आ गिरा। तभी वहां से गुजर रहे बच्चे पेड़ की चपेट में आ गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में पढ़ते थे।
मृतकों का विवरण
आरभ बिष्ट (16) पुत्र दरमियान सिंह निवासी पिलखी नैल , कक्षा 10, GIC घुमेटीधार
मानसी (14) पुत्री ईश्वर सिंह निवासी पिलखी नैल, कक्षा 9, GIC घुमेटिधार
