हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने आवासीय परिसर का किया उद्घाटन
काशीपुर(उद संवाददाता)। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुनाथन नरेन्द्र ने काशीपुर के न्यायालय परिसर में न्यायायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उच्च न्यायालयके न्यायाधीश रविंद्र मैथानी समेत बड़ी तादाद में न्यायिक सेवा से जुड़े न्यायाधीश व अधिवक्तागण मौजूद रहे। लगभग 11बजे उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश का काफिला न्यायालय पहुंचा। न्यायालय परिसर में नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करने के बाद बार भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश का काशीपुर बार एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
