Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रॉटवीलर कुत्तों का मालिक गिरफ्तार,गणेश जोशी ने जाना पीड़िता का हाल

देहरादून। कुत्तों का मालिक गिरफ्तार हो गया है। बता दें रविवार सुबह दो खतरनाक रोटवीलर नस्ल के कुत्तों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें महिला गंभीर घायल हो गई थी। फिलहाल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार शाम किशनपुर जाखन निवासी कौशल्या देवी का हालचाल जाना। बता दें महिला को उसके ही पड़ोसी के दो रॉटवीलर कुत्तों ने काटकर बुरी तरह से घायल किया था। साथ ही अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मुलाकात कर महिला के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों को महिला के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। रविवार सुबह करीब चार बजे कौशल्या देवी रोज की तरह ही मंदिर के लिए हर से निकली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद जैद के दो रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने महिला को देख अपने घर की दीवार फांदकर हमला कर दिया। जिसमें महिला को गंभीर चोट आई है। पीड़िता के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई है। स्थानीय लोगों की माने तो कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं। इस संबंध में कई बार कुत्ते के मालिक को भी शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती। जिसके चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया। गौरतलब है कि घटना राजपुर क्षेत्र रविवार सुबह 4 बजे की है। सुबह तड़के कौशल्या देवी हर रोज की तरह ही मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान दो रोटवीलर कुत्ते अपनी घर की दिवार लांघ कर निकल आए और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं। जबकि हाथ की दो हड्डियां टूट गई। महिला के बेटे उमंग निर्वाल निवासी जाखन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कुत्तों के मालिक नफीस (40) पुत्र शकूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की तो पता चला कि नफीस ने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के लिए नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया था। जिसे बाद पुलिस ने नफीस को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *