Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड एसटीएफ ने 750 करोड़ ठगने वाले आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

देहरादून। देश भर में लोन एप का जाल फैलाकर 750 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी चार्टर्ट अकाउंटेंट ;सीएद्ध अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअîóे से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे तब पकड़ा, जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था। आरोपी ने चीनी नागरिकों के साथ मिलकर कई शेल कंपनियां बनाईं और फर्जी लोन एप के जरिये ठगी की। उसके खिलाफ 2022 में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि शेल कंपनियों को गुरुग्राम का अंकुर ढींगरा व अभिषेक मिलकर चला रहे थे। इनमें कई कंपनियों के सह निदेशक चीन के नागरिक हैं। ठगी गई ज्यादातर रकम को चीन भेजा गया। पुलिस ने 2023 में अंकुर को गुरुग्राम से पकड़ा था, लेकिन अभिषेक फरार था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक अग्रवाल ने 13 फर्जी कंपनियां अपने नाम से और 28 कंपनियां अपनी पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड करवाई थीं, जिनमें से कई में चीनी नागरिक सह-निर्देशक हैं। इन शेल कंपनियों का इस्तेमाल फर्जी लोन ऐप्स के जरिए साइबर ठगी के लिए किया जाता था। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इन कंपनियों के खातों में 750 करोड़ से अधिक की संदिग्ध धनराशि का लेनदेन हुआ है, जिसकी जांच जारी है। गिरोह द्वारा Inst Loan, MaÛi Loan, KK Cash, RupeeGo जैसे ऐप्स के माध्यम से लोगों को त्वरित लोन का लालच देकर उनके मोबाइल का एक्सेस लिया जाता था, और फिर गैलरी, कॉन्टैक्ट्स व निजी डाटा चुराकर उन्हें ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अभिषेक ने साल 2019 में चीन, शंघाई और शेन्ज़ेन की यात्रएं की थीं और चीनी नागरिकों के साथ मिलकर भारत में इस साइबर ठगी नेटवर्क की शुरुआत की। आरोपी के पास से मोबाइल, पासपोर्ट, भारतीय और विदेशी करेंसी, डिजिटल डिवाइस और कीमती वस्तुएं बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *