Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने की कार्बेट पार्क की जंगल सफारी : सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रामनगर(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जिम कॉर्बेट रिजर्व के ढेला,फाटो रेंज का भ्रमण करने के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माँ श्रीमती बिशना देवी के नाम पार्क के भीतर एक फलदार पौध का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट रिजर्व विश्व प्रसिद्ध एक स्थान है, यह जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इसका संरक्षण व सवर्धन महत्वपूर्ण है इस दिशा में निरंतर कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है इस चुनौती को दूर करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे है, इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिविजनों में फलदार पौधे रोपित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इस मानसून काल में इन सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े उन्हें जंगल में उनका भोजन मिले जिससे मानव जीव संघर्ष भी कम होंगे। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान जो माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों के लिए किए एक आहवान करते हुए प्रारम्भ किया गया है उसका जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इस मानसून में राज्य में जंगलों में फलदार पौध लगाए जाएंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *