भाजपा सरकार सिर्फ दिखावटी कानून बना रही है, ज़मीनी हकीकत बेहद डरावनी : ज्योति रौतेला
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने हरिद्वार से भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र राठौर पर हमला किया है, जो अपनी दूसरी शादी के बाद से ही चर्चाओं में है वे इस पूरे मामले पर संज्ञान लें और सुरेश राठौर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने ये भी पूछा कि क्या भाजपा में महिला सम्मान का यही पैमाना है कि एक पूर्व विधायक दूसरी शादी को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करे, और पार्टी मौन रहे। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों के आंकड़े भी साझा किए और कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावटी कानून बना रही है, ज़मीनी हकीकत बेहद डरावनी है। ज्योति रौतेला ने कहा सुरेश राठौर ने अपनी दूसरी शादी को न केवल सार्वजनिक किया है, बल्कि सोशल मीडिया और प्रेस के जरिए उसका प्रचार भी किया है। जो कि यूसीसी का सीधा उल्लंघन है। रौतेला ने कहा एक तरफ सीएम धामी पूरे देश में उत्तराखंड को यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बताकर वाहवाही लूट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के नेता खुलेआम उस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रौतेला ने कहा क्या भाजपा के नेताओं पर यूसीसी लागू नहीं होता?
