Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भावुक हो गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : बच्चों ने गीत गाकर किया बर्थ डे विश

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत गाकर उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टनेंट जनरल गुरमीत सिंह ;से नि तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *