Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैची धाम में आईजी ने डाला डेरा, चप्पे चप्पे पर खाकी का पहरा

उत्तराखण्ड की पहचान और आस्था का प्रतीक है कैची धाम का मेला: आईजी
हल्द्वानी । भारत देश के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री कैची धाम में 15 जून को लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों को साकार करने के लिए रेंज आई जी रिधिम अग्रवाल ने चप्पे चप्पे पर खाकी को तैनात कर हर एक पर नजर बनाए रखने का आदेश दिया है। हर साल 15 जून को लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं बाबा के दर्शन करने के लिए श्री कैची धाम पहुंचते है, किसी को भी कोई परेशानी न हो इसके लिए आई जी रिधिम अग्रवाल ने कैची धाम में डेरा डाल रखा है । मेले की डयूटी में लगे सभी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को आई जी ने सख्त निर्देश दिए है की किसी भी श्रद्धालु कोई परेशानी न आए इसको ध्यान में रखा जाए । आई जी अग्रवाल का कहना है की श्री नीब करौली बाबा के दर्शन ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु कर सके बिना किसी परेशानी के इसके लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है । आई जी कुमायूँ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान रखते हुए, हर स्तर पर सतर्कता व संवेदनशीलता बरती जाए। कोई भी गतिविधि सामान्य न मानी जाए, हर सूचना का गहन परीक्षण हो। कैची धाम के प्रबन्धन से समन्वय स्थापित करते हुए यह निर्णय लिया गया कि इस बार बाबा नीमकरोली का प्रसाद दिनांक 15 जून से 18 जून 2025 तक वितरित किया जायेगा ।

यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पहचान और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु जो कदम इस वर्ष उठाए गए हैं, वे हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। सभी अधिकारी जिम्मेदारी से डड्ढूटी करें, ताकि उत्तराखण्ड पुलिस पर जनविश्वास और मजबूत हो।य् वहीं कैची धाम मेले के सकुशल एवं व्यवस्थित आयोजन के सम्बन्ध में बैठक के दौरान आई0जी0 कुमायूँ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल कैची धाम में 15 जून 2025 को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर अभूतपूर्व तैयारियाँ की गई हैं। इस वर्ष श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया गया है।
पहली बार मेले में आतंकवाद निरोधक दस्ता एवं सशस्त्र सीमा बल की तैनाती

हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रेंज, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने स्वयं कैची धाम पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए, राज्य की आतंकवाद-निरोधक इकाईकी एक विशेष टीम पहली बार कैची मेला डड्ढूटी में लगाई गई है। यह टीम संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखेगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्य के सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र सीमा बलके प्रशिक्षित जवानों को भी मेला स्थल एवं उसके आस-पास तैनात किया गया है, जो आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी में सहायता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *