February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी को दिलाई शपथ

देहरादून । राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ;से निद्ध ने शनिवार को राजभवन में श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सूचना आयुक्त योगेश भð, दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *