February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में इस वर्ष दो दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली का पर्व,खूब हुई आतिशबाजी

देहरादून/रूद्रपुर । उत्तराखंड में दीपों का पर्व दीपावली इस वर्ष दो दिन हर्षोल्लास व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार सहित प्रकाश के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर शासकीय आवास में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ समृद्धि  की प्रदाता माँ लक्ष्मी एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणपति का पूजन-अर्चन किया। वहीं प्रदेशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पहले 31 अक्टूबर को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दीपावली का पर्व मनाया गया वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दीपावली का पर्व एक नवम्बर को मनाया गया। इस मौके पर सभी मंदिरों, घरों के साथ ही प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी एवं श्री गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की विधिविधान से पूजा अर्चनाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान सभी भवनों को रंग बिरंगी रोशनी व पॅफूलमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। दोनों दिन रात्रि को जमकर आतिशबाजी भी छोड़कर खुशियां मनाई गईं। लोगों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए उपहार भी दिये। इस वर्ष दीपावली पर्व को लेकर लोगों में काफी संशय बना रहा जिस कारण पर्वतीय समाज के अधिकांश लोगों ने 1 नवंम्बर को जबकि अन्य लोगों ने 31 अक्टूबर को ज्योतिषाचार्य के बताये मुहुर्त पर पूजा अर्चना कर दीपावली पर्व मनाया। दीपावली पर्व पर बाजारों में भी काफी रौनक बनी रही। लोगों ने जमकर जरूरत का सामान खरीदा। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। बाजारों में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किया गये थे। साथ ही बाजारों में असमाजिक तत्वों पर भी पैनी निगाह रखी गई। वहीं दमकल विभाग भी अलर्ट मोड़ पर रहा। दीपावली के बाद आज मंदिरों में गोवर्धन पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *