February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोबाईल से बात करने के दौरान दो मंजिल से गिरकर महिला की मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत दिवस निकटवर्ती ग्राम लालपुर में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर वापस लौटने के बाद मोबाईल पर बात करने के दौरान एक महिला असंतुलित होकर दोमंजिल से नीचे आ गिरी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवााया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बीसलपुर पीलीभीत निवासी वासुदेव ट्रक चालक है और उसकी पत्नी 35 वर्षीय गुड्डी एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी। बताया जाता है कि गत सायं गुड्डी ड्यूटी से घर वापस लौटी और दोमंजिल पर किसी से मोबाईल पर बात करने लगी। इसी दौरान वह असंतुलित होकर घर के पीछे की ओर जा गिरी और लहूलुहान होकर बेसुध हो गई। जब गुड्डी काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की । इस दौरान गुड्डी घर के पीछे लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका गुड्डी की एक पुत्री व दो पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *