February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऊधमसिंह नगर के डीएम उदयराज सिंह को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

देहरादून। ऊधमसिंह नगर के डीएम उदयराज सिंह को सेवा विस्तार मिला है। अब वह तीन माह तक और अपनी सेवाएं डीएम के रूप में जिले में देंगे। अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने इसकी पुष्टि की है। डीएम उदयराज शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। उन्हें सेवानिवृत्त पर ही तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। वह अभी तीन माह और डीएम के तौर पर ऊधम सिंह नगर जिले में सेवाएं दे सकेंगे।गौरतलब है कि डीएम उदयराज सिंह को 29 जून 2023 को जिलाधिकारी बनाया गया था। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनपद में उन्होंने सक्रिय कार्यप्रणाली से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ ही जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रहे है। डीएम उदयराज के अनुसार जनपद में कराये जा रहे विकास कार्यों का काम अभी अधूरा है जिन्हें शीघ्र पूर्ण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *