February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शुरू हुए जबरदस्त जुबानी हमले: वो नंदी बैल बन गए हैं,जो किसी काम का नहीं!

पूर्व सीएम हरदा के उज्याड़ू बल्द और महापापी बल्द कहने पर सुबोध उनियाल ने एक बार फिर किया पलटवार
देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड में सरकार गिराने की साजिश को लेकर मचे घमासान के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत और भाजपा के नेताओं में जबरदस्त जुबानी हमले शुरू हो गये है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गैरसैण को राजधानी बनाने से वंचित करने को लेकर तत्कालीन सरकार में कांग्रेस के बागी नेताओ को जिम्मेदार बताया था। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर मौजूदा कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए सुबोध उनियाल ने एक बार फिर पलटवार किया है। हरीश रावत के उजाडू बल्द और महापापी बल्द के बयान के बाद सुबोध उनियाल ने कहा हरीश रावत पर बढ़ती उम्र का दुष्प्रभाव दिखाई दें रहा हैं वो नंदी बैल बन गए हैं जों किसी काम का नहीं । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुबोध उनियाल कह रहे हैं कि हरीश रावत तो नंदी बैल की तरह है जो किसी काम का नहीं होता है। आगे वह कह रहे है कि हरीश रावत ने इस जन्म में तो कई पाप किये अब अगला जनम सुधारने का काम करें। वह सन्यास लेकर कहीं आश्रम जायें और जीवन गुजारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *