February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल बस की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चें की मौत

स्कूल जाने को घर से निकली बड़ी बहन के पीछे आया था छोटा भाई
अपनी बुआ के साथ छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी
नानकमत्ता। प्रतापपुर क्षेत्र में स्कूल जाने के निकली बहन के पीछे गए 3 वर्षीय बच्चें की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत हो गई। बस हादसे में बच्चें की मौत से स्वजनों में मातम छा गया। बच्चें के शव को पुलिस ने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः 7 बजें प्रतापपुर न0 7 निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र करनैल सिंह की 5 वर्षीय पुत्री कुशमीत कौर को स्कूल की बस में छोड़ने के लिए उसकी 10 वर्षीय बुआ जशन कौर रोड पर छोड़ने गई थी। तभी ब्राईट स्कूल की बस न0 यु0 के0 06-पीए 0877 आ गई। स्कूल की बस में छात्रा को चढ़ाते समय बस चालक गुरदेव सिंह निवासी सुनपैहर खटीमा का ध्यान खिड़की की तरफ चला गया, बताया जा रहा कि इसी दौरान कुशमीत का छोटा 3 वर्षीय भाई दीप सिंह पीछ-पीछे आ गया और बस के सामने खड़ा हो गया, जिसे चालक देख नही पाया तभी ब्राईट स्कूल के बस चालक ने बस आगे बढ़ाई तो बस के बोनट से टकरा जाने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्वजन बच्चें को खटीमा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चें का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों के सपुर्द कर दिया है। बच्चें की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में तहरीर नही दी गई है।

घर से स्कूल के लिए छोड़ने आई 10 वर्षीय जशन कौर और छात्रा कुश मीत कौर को अपने छोटे भाई मृतक रोशन दीप के अपने पीछे आने का आभास नही हो पाया। रोशन दीप अपने बहन व बुआ का दुलारा था, जो लगाव के चलते बड़ी बहन के पीछे-पीछे चला आया। तभी बस के सामने आकर खड़ा हो गया और बस की चपेट में आ गया।

प्रतापपुर न0 7 में रहने वाले रविन्द्र सिंह ऊर्फ ज्ञान सिंह का परिवार काफी गरीब है। रविन्द्र के एक पुत्र व एक पुत्री है। बड़ी पुत्री कुशमीत कौर गांव में प्रतापपुर न0 7 में पढ़ती थी। छोटे बच्चें की मौत के बाद माता- पिता सदमे में है। स्वजनों में मासुम बच्चें की मौत मातम पसरा हुंआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *