Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

केदारनाथ से वापस लौट रही बस खाई में अटकी, बस में सवार थे 30 यात्री

देहरादून। केदारनाथ से वापस लौट रही यात्रियों से भरी बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। गुप्तकाशी के पास सेमीधार में बस नीचे से आ रहे मैक्स वाहन को साइड देने के चक्कर में सड़क से नीचे खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी और पैराफिट पर अटक गई। जानकारी के अनुसार, बस में 30 यात्री सवार थे। अगर बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *