Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शक्तिनहर में कूदे युवक का शव बरामद,पिता की तलाश जारी

देहरादून (उद संवाददाता)। विकासनगर के ढकरानी कोर्ट पुल के पास बुधवार रात शक्तिनहर में कूदे पिता पुत्र में से युवक का शव बरामद कर लिया गया है।शनिवार को एसडी आरएफ, जल पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चला कर युवक का शव निकाल लिया गया है। जबकि पिता की तलाश की जा रही है। नदी में कूदे युवक शिव कुमार उर्फ सन्नी का शव इंटक ढालीपुर से मिला है। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि युवक के पिता बालक राम की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें बुधवार रात में ढकरानी कोर्ट पुल के पास स्वजन से नाराज बैठा तीस वर्षीय युवक शिव कुमार उर्फ सनी पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर ढकरानी ने जैसे ही पिता बालकराम को अपनी तरफ आते देखा तो शक्ति नगर में छलांग लगा दी। शिवकुमार को बचाने के चक्कर में उसका पिता 58 वर्षीय बालकराम भी नहर में कूद गया और दोनों लापता हो गए।विकास नगर सीओ भाष्कर लाल शाह, एसएस आई संजीत कुमार मय पुलिस, एसडी आरएफ, जल पुलिस के सर्च आपरेशन चला रही थी तीसरे दिन शिव कुमार का शव बरामद हो गया। जबकि बालक राम की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *