February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 53.56 % मतदान: भाजपा और कांग्रेस समेत 55 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में हुआ कैद

देहरादून । आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव है। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 54.09 फीसदी मतदान हो चुका है। कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह सात बजे से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह जहां मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था अब उसमें थोड़ी कमी देखने को मिली है। देपहर बाद मतदान की रफ्तार में भी कमी आई है।दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 45.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाईट के अनुसार उधम सिंह नगर में 3 बजे तक सबसे अधिक 49.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 %

उत्तराखंड में तीन बजे तक 45.62% मतदान हुआ है। नैनीताल-उधमसिंह नगर- 49.94% हरिद्वार 49.62 % ,अल्मोड़ा 38.43% , टिहरी 44.95 % , गढ़वाल संससदीय सीट पर 42.12% मतदान हुआ है। उत्तरकाशी के सेकू गांव में बने बूथ पर केवल 11 मत पड़े। इसमें सभी कर्मचारी शामिल हैं। गांव के किसी व्यक्ति ने अभी तक मतदान नहीं किया। वहीं कासला में 14 मतदान पड़े। वहीं  मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। जनपद उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर,हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, चमोली में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है।चुनाव आयोग की वेबसाईट के अनुसार उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ है। 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। चकराता में सड़क न बनने से नाराज़ लोगों को चुनाव आयोग समझाने में जुटा है। राज्‍य में कुल 55 प्रत्‍याशी इन चुनावों में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियो ने अपने संसदीय क्षेत्र में परिवार के साथ मतदान कर मतदाधिकार का प्रयाग किया वहीं अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी मतधिकार का प्रयोग की लोगों से मतदान करने की अपील की।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत में अपने बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पांच न्याय पच्चीस गारंटी भारत के लोगों में 10 साल के अन्याय-काल के बाद एक नई उम्मीद जगा रही है। कांग्रेस की गारंटी वत्तफ की मांग है। यह देश की पीड़ित जनता की आवाज है।जनता की उम्मीदों को साकार करने के लिए कांग्रेस को वोट करें। उत्राखंड में बदलाव और न्याय के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के पांचो प्रत्याशी पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल , टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुनसोला, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से प्रदीप टम्टा हरिद्वार से वीरेंद्र रावत नैनीताल उध्म सिंह नगर से प्रकाश जोशी के पक्ष में वोट करें। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बूथ क्रमांक-175 ब्राह्मण थाला पोखरी चमोली में सपरिवार मतदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मतदान कर प्रदेशवासियों से भाजपा के समर्थन मे मतदान करने की अपील की। उन्होंने उत्तराखंड में पांचों भाजपा प्रत्याशियों को नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्, अलमेड़ा से अजय टम्टा, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी से अनिल बलुनी एवं टिहरी लोकसभ सीट से माल्या राज्य लक्ष्मी शाह को विजय बनाने की अपील की। जनपद हरिद्वार में 01 बजे तक 44.00 और देहरादून जिले की तीन विधानसभा को जोड़कर पूरे हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 39.41 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक बजे तक 40 फीसदी मतदान हो चुका है। जिले में रुद्रप्रयाग विस में 40.5 और केदारनाथ में 42 फीसदी मतदान हो चुका है। उधम सिंह नगर में 1 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ है। उत्तराखंड में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा है। राजधानी देहरादून के छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लेमेनटाउन में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। पुलिस,प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन मोटीधार,मसराना,बीच कफलानी, लोहारी गढ़,दोक,पटरानी और रतनाली गाड के ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं थराली के देवराड़ा मतदान केंद्र पर भी अभी तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *