February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बॉबी पंवार दे सकते हैं टक्कर : लोकसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, बसपा के अलावा चुनावी मैदान में दस अन्य दलों के उम्मीदवार भी जीत की उम्मीद के साथ कर रहे मेहनत

देहरादून(उद संवाददाता)। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के रण में 10 अन्य दलों के प्रत्याशी भी दम आजमां रहे हैं। इन दलों के अपने वादे और इरादे हैं। सभी ने जीत की उम्मीद के साथ मैदान में मेहनत तेज कर दी है। राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी ने टिहरी में प्रत्याशी उतारा है। भारतीय राष्ट्रीय एकता दल ने टिहरी, हरिद्वार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी ने गढ़वाल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, सैनिक समाज पार्टी ने गढ़वाल, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ;कम्युनिस्टद्ध ने गढ़वाल, उत्तराखंड समानता पार्टी ने गढ़वाल हरिद्वार। बहुजन मुत्तिफ पार्टी ने गढ़वाल व अल्मोड़ा, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने अल्मोड़ा, भारतीय शत्तिफ चेतना पार्टी ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। खास बात ये हैं कि ये केवल पंजीकृत दल हैं। अभी चुनाव आयोग से इन्हें मान्यता नहीं मिली है, जिस वजह से इनका अपना कोई विशेष चुनाव चिन्ह नहीं है। सभी को चुनाव आयोग से जो चिर् िंमिला है, उस पर मैदान में किस्मत आजमां रहे हैं। सभी अपने गणित के हिसाब से अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं। वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य में तीन लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टिहरी लोकसभा में यूकेडी ने निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि बॉबी पंवार पिछले कई सालों से बेरोजगार युवकों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। पिछले साल भी बॉबी पंवार के नेतृत्व में गांधी पार्क पर हजारों की संख्या युवक-युवतियों ने धरना दिया था। जिसके बाद पथराव और लाठीचार्ज की घटना होने के बाद बॉबी पंवार की गिरफ्रतारी हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही बॉबी पंवार की जमानत हो गई थी। वहीं, अब बॉबी पंवार चुनावी दंगल में उतर गए हैं। माना जा रहा है कि बॉबी पंवार टिहरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को टक्कर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *