February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में हो सकती है राहुल की रैली : कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रियंका और राहुल गांधी करेंगे चुनावी जनसभा

रूद्रपुर। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं से वोटरों को सााधने में जुट गये है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली के जरिये मतदाताओं के बीच मजबूत माहौल बनाने की कोशिश में भाजपा काफी हद तक कामयाब हो गई है। अब कांग्रेस भी प्रचार में आगे रहने के लिए कांग्रेस के फायरब्रांड नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा कराने की तैयारी कर रही है। कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में कांग्रेस अब प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जबकि कुमांऊ मंडल में राहुल गांधी की चुनावी रैली करवाने को लेकर अधिक जोर दिया जा रहा है। वहीं गढ़वाल मंडल की हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत, टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला और पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में स्टार प्रचारक चुनावी रैली करेंगे । हालांकि हाईकमान की ओर से रैली को लेकर हरी झंडी नहीं दी गई है।दरअसल भाजपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली कराकर प्रचार की धार बढ़ा दी है। रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ से भाजपा नेताओं के चेहरे खिले हैं। प्रधानमंत्री ने रैली में विपक्ष को जमकर निशाने में लिया। अब कांग्रेस की ओर से इसके जवाब में राष्ट्रीय नेता की रैली करने की तैयारी की जा रही है। अधिककांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रियंका गांधी की रैली की मांग की जा रही है। पौड़ी में प्रियंका की रैली की संभावना के चलते कुमाऊं में राहुल गांधी की रैली हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार रुद्रपुर या हल्द्वानी में रैली करने पर विचार हो रहा है, जिससे प्रचार में धार के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *