February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में पेड़ से लटका मिला महिला का अर्द्धनग्न शव

हल्द्वानी । हल्द्वानी के हरिपुर नायक क्षेत्र में जीएनजी क्रिकेट अकादमी के पीछे नाले के किनारे महिला का शव अर्द्धनग्न हाल में पेड़ से लटका मिला। शव 26 मार्च से लापता महिला का निकला। शव काफी सड़ा-गला था। पुलिस ने मामले की जाचं शुरू कर दी है। हरिपुर नायक मुखानी निवासी ललित भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी तारा देवी (47) के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुखानी पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को तारा अचानक लापता हो गईं। उनका मोबाइल घर पर ही था। 30 मार्च को मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कमलुवागांजा स्थित जीएनजी ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान एक बॉल ग्राउंड के बाहर नाले पर चली गई। एक खिलाड़ी बॉल लेने गया तो उसे नाले किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गुमशुदगी के अनुसार तारा के परिजन को बुलाया गया। पूर्व फौजी ललित ने शव की पहचान अपनी पत्नी तारा देवी (47) के रूप में की। ललित ने बताया कि तारा मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले पांच साल से एम्स से उनका इलाज चल रहा था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। महिला का शव काफी पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़ चुके थे। शव के दाहिने पैर की एड़ी तक गायब थी। लोगों ने बताया कि नाले में कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। आशंका है कि लावारिस कुत्तों ने शव नोचा होगा। शव के नीचे महिला की पायजामा भी पड़ी थी।
कहीं हत्या कर लटकाया तो नहीं शव, मृतका के दोनों बेटे सेना में
तारा देवी हरिपुरनायक में अपने पति के साथ किराये के भवन में रहती थी। महिला के दोनों बेटे सेना में हैं। बताया जा रहा है कि होली पर छुट्टी आया बेटा घर पर ही है। बेटा अपना मकान कमलुवागांजा क्षेत्र में बना रहा है। महिला का शव नाले के पास मिला है। यह जिस क्षेत्र में मिला है उसके पास क्रिकेट ग्राउंड है। यहां पर बच्चे खेलते रहते हैं। उनकी बॉल कई बार वहां जाती हैं। बृहस्पतिवार को भी बॉल जाने के दौरान शव लटका दिखाई दिया। सवाल उठ रहे हैं कि कहीं किसी ने महिला को मारकर लटकाया तो नहीं। हालांकि शव पर चोट के निशन नहीं थे। शव सड़कर काला पड़ चुका था। पहले पुलिस को भी शव की फोटो देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि शव को जलाकर तो नहीं टांगा गया है।फोटो देखने के बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव जब लंबे समय तक खुले में रहता है तो वह काला पड़ जाता है। कहा कि शव को जलाया नहीं गया है। कहा कि अब तक ऐसे कोई भी सबूत नहीं मिला है। मौके पर किसी तरह के खींचतान के निशान नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *